फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arguments in rape case adjourned due to the investigating officer's absence

Sultanpur News: दुष्कर्म मामले में विवेचक के गैरहाजिर होने से टली बहस

Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arguments in rape case adjourned due to the investigating officer's absence
सुल्तानपुर। निजी कंपनी में काम करने वाली रायबरेली की महिला से दुष्कर्म करने व अन्य आरोपों से जुड़े मामले में एफटीसी कोर्ट में तलब किए गए विवेचक शनिवार को हाजिर नहीं हुए। उनकी तरफ से अवसर देने की मांग की गई। विवेचक के हाजिर नहीं होने से आरोपी की जमानत की तारीख बढ़ गई। एफटीसी प्रथम विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने विवेचक को हाजिर होने एवं जमानत पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख की है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के लालगंज थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने 14 मार्च की घटना बताते हुए एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक वह सुल्तानपुर जिले में एक कपंनी में काम करती है। आरोप है कि कुछ महीनों पहले जयसिंहपुर के लबदेहा, बरौंसा निवासी आरोपी अमरनाथ प्रजापति से उनकी मुलाकात हुई थी। वह जयसिंहपुर में एक सेंटर खोलना चाहती थीं। पीड़िता के मुताबिक परिचित होने की वजह से उन्होंने आरोपी अमरनाथ प्रजापति से कमरा दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक घटना के दिन वह आरोपी अमरनाथ के साथ कमरा देखने गई थी। आरोप के मुताबिक आरोपी ने गोसाईगंज स्थित रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed