फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UID number will be allotted to urban buildings

शहर के आवासीय व व्यावसायिक भवनों को आवंटित होंगे यूआईडी नंबर

Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
UID number will be allotted to urban buildings
सुल्तानपुर। नगर निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम व नगर पालिका सीमा के आवासीय व व्यावसायिक भवनों के यूनिक आईडी नंबर निर्धारित किए जाएंगे। इसके तहत नगर पालिका में भी आवासीय व व्यावसायिक भवनों का पूरा ब्यौरा इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद कोडिंग के जरिए उस संपत्ति (भूखंड, मकान व दुकान) का यूनिक आईडी नंबर का निर्धारित होगा। ई-नगर सेवा पोर्टल पर यूआईडी नंबर डालते ही संबंधित संपत्ति का परिक्षेत्र, टैक्स व अन्य सारा ब्यौरा शो होने लगेगा। शहर में स्थापित व्यावसायिक व आवासीय प्रतिष्ठानों के यूनिक आईडी नंबर के निर्धारण के लिए जल्द ही नगर पालिका की ओर से भी कार्य योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रदेश के सभी नगर निगम व नगर पालिका को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आवासीय व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के यूनिक आईडी नंबर के निर्धारण व अंकन कराने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने से निकाय की व्यवस्था को सुदृढ़ व पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सुल्तानपुर नगर पालिका क्षत्र में आने वाले सभी आवासीय व व्यावसायिक भवनों का एक यूनिक आईडी नंबर (विशेष पहचान क्रमांक) निर्धारित किया जाएगा।
समस्त ब्यौरा ऑनलाइन ई-नगर सेवा पोर्टल पर दर्ज होगा। यह नंबर कोडिंग पर आधारित रहेगा। इसमें क्रमानुसार प्रदेेश, जनपद, नगर निगम/नगर पालिका, वार्ड, भवन, दुकान, जमीन व व्यक्ति का कोड दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही उस संपत्ति के कर का भी निर्धारण कर उसे यूआईडी नंबर के ब्यौरा में अपलोड किया जाएगा।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूआईडी नंबर का पूरा डाटा ई-नगर सेवा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित भवनों के अलावा रिक्त पड़े भूखंड का ब्यौरा भी रहेगा। यूनिक आईडी नंबर डालने के बाद एक क्लिक पर भू-स्वामी का सारा ब्यौरा ई-नगर पोर्टल सेवा पर मिलेगा।

इससे भवन व भूूखंड स्वामी के गृहकर, जलकर की देनदारी की स्थिति भी आसानी से पता चलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से गृहकर व जलकर की वसूली में तेजी आएगी। सुल्तानपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका की आबादी करीब दो लाख है और यहां पर भवनों की संख्या 26,500 है। इस योजना के अंतर्गत सभी भवनों की ब्यौरा नगर पालिका कर्मी इकट्ठा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed