फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths attacked; firing alleged; FIR registered.

Sultanpur News: दो युवकों पर हमला, फायरिंग का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked; firing alleged; FIR registered.
अखंडनगर। लोरपुर गांव में सोमवार दोपहर एसयूवी सवार आरोपियों ने पानी की टंकी के सामने बैठे दो युवकों पर हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने असलहे से फायरिंग की, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद हमलावर एसयूवी से अखंडनगर की ओर भाग निकले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खड़सरा निवासी ऋषि सिंह (22) के मुताबिक वह अपने ननिहाल लोरपुर निवासी विश्वनाथ सिंह के घर पर रहते हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर वह हकीमपुर निवासी ऋषिकेश (21) के साथ पानी की टंकी के सामने बैठे थे। दोपहर 1:40 बजे अखंडनगर की ओर से एक काले रंग की एसयूवी पहुंची। एसयूवी सवार बेहराभारी के अंकुश पांडेय, शनि वर्मा व सचिन वर्मा सहित अन्य दो लोगों ने ऋषिकेश पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए ऋषि सिंह पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को आरोपियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन

विरोध करने पर एक हमलावर ने असलहे से फायरिंग की। हमले में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया गया। अखंडनगर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने बताया कि दोनों के युवकों के शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं हैं। किसी भारी वस्तु से दोनों के सिर पर हमला किया गया है। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। रंजिश की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed