फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two teachers who were absent for a long time were dismissed

लंबे समय से गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two teachers who were absent for a long time were dismissed
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात दो शिक्षिकाएं कई सालों से अनुपस्थित चल रही थीं। इनके खिलाफ लंबी प्रक्रिया के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय नौगवारायतासी में तैनात रहीं प्रतिभा कश्यप पहली दिसंबर 2017 से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। खंड शिक्षाधिकारी की ओर से इस मामले में बीएसए को रिपोर्ट दी गई थी। शिक्षिका को उसके मूल पते पर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस भेजने पर वह वापस चला आता था। इसके बाद दैनिक समाचार पत्रों में नोटिस छपवाते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। पक्ष प्रस्तुत न करने पर बीएसए ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। सेवा समाप्ति आदेश की प्रति शिक्षिका के मूल पते पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी इसी विकास क्षेत्र का है। प्राथमिक विद्यालय बखतपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात रहीं नेहा सिंह 30 जनवरी 2019 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। मामले में शिक्षिका के मूल पते पर कई बार पत्र भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। नेहा सिंह से जुड़ा स्पष्टीकरण का नोटिस भी दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया। बावजूद इसके शिक्षिका की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। शिक्षिका नेहा सिंह की सेवाएं नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई हैं। बीएसए ने नेहा सिंह के मूल पते पर सेवा समाप्ति आदेश की प्रति भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बर्खास्त शिक्षिकाएं परिषदीय विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के बाद लगातार अवकाश लेती रहीं। अक्सर बाल्यकाल देखभाल के नाम पर विद्यालय से गैरहाजिर रहती थीं। 2016 से लेकर 2018 तक नेहा सिंह ने 511 दिन अवकाश लिया। वहीं बर्खास्त शिक्षिका प्रतिभा कश्यप 2016 से 2017 तक 251 दिन अवकाश पर रहीं। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं की नियुक्ति तिथि से सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed