{"_id":"5d4714058ebc3e6d0c33b338","slug":"two-sub-inspector-injured-in-firing-sultanpur-news-lko474666027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में निरुद्ध सिपाही की हत्या करने पहुंचे सुपारी किलर से स्वॉट टीम की मुठभेड़ 18-43-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में निरुद्ध सिपाही की हत्या करने पहुंचे सुपारी किलर से स्वॉट टीम की मुठभेड़ 18-43-08
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। टैक्स कलेक्टर के पुत्र की हत्या में जेल में निरुद्ध सिपाही और उसके ससुर की हत्या करने पहुंचे सुपारी किलर से रविवार की सुबह स्वॉट और चांदा पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
पुलिस से घिरता हुए देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में स्वॉट टीम के एक एसआई और चांदा कोतवाली के दरोगा घायल हो गए। स्वॉट टीम की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप यादव को सर्विलांस सेल की मदद से सूचना मिली कि बीते दिनों हुई टैक्स कलेक्टर इबरार अहमद और उसके बेटे चांदबाबू की हत्या में जेल में निरुद्ध सिपाही शमीम की हत्या के लिए सुपारी किलर जिले में पहुंचे हैं।
स्वॉट टीम प्रभारी ने इसकी जानकारी एसपी हिमांशु कुमार के साथ ही एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को दी। एसपी के निर्देश पर सुपारी किलर की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस के जरिए कुछ सूचना मिलने पर स्वॉट टीम चांदा कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुर पीली नदी के पास शनिवार की देर शाम सात बजे पहुंची थी।
सूचना पर टीम ने छोटेलाल यादव निवासी खवासपुर बाली का टोला थाना कृष्णागढ़ जिला आरा बिहार और दीपू उर्फ दीपक कुमार निवासी बभनपुरा थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ को असलहा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वॉट टीम को जानकारी दी कि टैक्स कलेक्टर के बेटे सलमान उर्फ नूरुद्दीन निवासी लोलेपुर कोतवाली नगर ने अपने पिता व भाई के हत्यारों की हत्या लिए अपने ड्राइवर सैफ उर्फ छोटू निवासी मलिन बस्ती कोतवाली नगर के जरिए उसके गैंग को सुपारी दी है।
उसमें सिपाही शमीम और उसके ससुर की हत्या के लिए क्रमश : 10 लाख व पांच लाख रुपये की सुपारी दी है। शमीम और उसके ससुर की हत्या के लिए छोटेलाल यादव, दीपू उर्फ दीपक, झीनक उर्फ सत्य नरायण यादव निवासी मिश्रौली थाना बड़हलगंज गोरखपुर, सुनीलराम निवासी खवासपुर खलीफा का टोला थाना कृष्णागढ़ जिला आरा बिहार व एक अन्य साथी जिले में पहुंचे थे।
सभी कई दिनों से शमीम व शमीम के ससुर की दीवानी न्यायालय पर पेशी के दौरान हत्या करने के प्रयास में लगे थे। सूचना मिलते ही स्वॉट टीम प्रभारी ने एसपी को पूरी जानकारी दी।
एसपी के आदेश पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दी गई जानकारी के बाद रविवार की सुबह स्वॉट टीम और चांदा कोतवाली पुलिस ने तमरसेपुर मार्ग पर स्थित बगिया के पास चेकिंग लगाकर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका तो उसपर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से स्वॉट टीम में उपनिरीक्षक रतन शर्मा और चांदा कोतवाली के दरोगा रंजीत कुमार पाठक को गोली लग गई। स्वॉट टीम की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एक अन्य बदमाश फायरिंग का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान झीनक उर्फ सत्य नरायण यादव और सुनील राम के रूप में की गई। पुलिस घायल एसआई रतन शर्मा, दरोगा रंजीत पाठक के साथ ही दोनों बदमाशों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
जिला अस्पताल में चारों का उपचार चल रहा है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीओ लंभुआ विजयमल यादव, सीओ सिटी श्यामदेव, नगर कोतवाल मधुकांत मिश्र जिला अस्पताल पहुंच गए।