{"_id":"66bfc425920ae03cac0fb2f7","slug":"two-sisters-got-burnt-due-to-electric-shock-the-younger-one-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-117456-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट लगने से झुलसीं दो बहनें, छोटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट लगने से झुलसीं दो बहनें, छोटी की मौत
Sat, 17 Aug 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूरे शिवदयाल गजेहड़ी गांव में शुक्रवार को सुबह ई रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनें झुलस गई। दोनों को सीएचसी कुड़वार लेे जाया गया। छोटी बहन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरे शिवदयाल गजेहड़ी गांव निवासी राहुल कुमार मिश्र की दो बेटियां शिखा (7) व स्नेहा (9) सुबह करीब नौ बजे घर के सामने खड़े ई रिक्शा पर खेल रही थीं। तभी ई रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों बहनें झुलस गईं। दोनों को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां छोटी बहन शिखा की नाजुक हालत देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां डाॅक्टरों ने शिखा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, बड़ी बहन स्नेहा काे प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया। राहुल की चार संतानों में शिखा दूसरे नंबर पर थी। बच्ची की मौत से मां लक्ष्मी, बड़ी बहन स्नेहा, छोटी बहन राखी (4) व इकलौते भाई संस्कार (3) सदमे में हैं।