फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher couple murdered with shovel and axe

Sultanpur News: फावड़े और कुल्हाड़ी से शिक्षक दंपती की हत्या

Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher couple murdered with shovel and axe
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कुम्हीड़ड़िया गांव में सोमवार रात शिक्षक दंपती की फावड़े और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। कंपोजिट विद्यालय खनुहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (48) और निजी स्कूल संचालिका पत्नी विनीता सिंह (45) के शव मंगलवार सुबह निजी विद्यालय परिसर स्थित आवास और मैदान में मिले। विनीता का शव कमरे के गेट के पास पड़ा था, जबकि डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मुकेश का शव घास में पड़ा मिला। दोनों के गले और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के अध्यक्ष भी थे। पत्नी विनीता सिंह गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान चलाती थीं। इसी परिसर में दंपती का आवास भी था। विनीता ने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सकी थीं। विद्यालय का बस चालक और गांव निवासी राकेश यादव ने बताया कि वह सुबह 6:10 बजे बस की चाबी लेने आवासीय परिसर में पहुंचे। कमरे के गेट के पास विनीता का शव देखकर सन्न रह गए। शव के पास खून से सना फावड़ा पड़ा था। उन्होंने विद्यालय कर्मी सरिता देवी को बुलाया। करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ही मैदान में घास के पास उनका शव खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन

प्रसाधन कक्ष के पास खून से सनी कुल्हाड़ी मिली। दोहरे हत्याकांड से शिक्षकों में आक्रोश है। उधर, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे तोड़े, डीवीआर को भी बनाया निशाना
वारदात के बाद हत्या आरोपियों ने विद्यालय परिसर में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। डीवीआर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, डीआईजी अयोध्या मंडल सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। एडीजी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। डीवीआर और मृतकों के मोबाइल फोन की जांच कर पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों का पता लगा रही है। घटना स्थल पर विधायक कादीपुर राजेश गौतम भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed