{"_id":"6abd5a02c33195fa7708ad47","slug":"bar-association-election-to-be-held-on-october-14-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166204-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 14 अक्तूबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 14 अक्तूबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को जिला जज के सामने एल्डर्स कमेटी को पूरा चार्ज सौंपना होगा। साथ ही चार्ज हैंडओवर करने के संबंध में एक शपथ पत्र भी दाखिल करना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने आरोप लगाया है कि उन्हें पूरा चार्ज नहीं दिया गया जो हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है।
इससे पहले महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग पर याचिका के कारण चुनाव तीन बार टला था। नौ सितंबर को चुनाव के बाद 10 सितंबर को मतगणना में धांधली के आरोप लगे थे। मतपत्र और सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी हो गया था। एल्डर्स कमेटी के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने 24 सितंबर को जिला जज की निगरानी में चुनाव कराने का आदेश दिया था। अब बार एसोसिएशन का चुनाव 14 अक्तूबर को खुर्शीद क्लब में सुबह 10 बजे से होगा। मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगी। (संवाद)