फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two railway crossings opened after years of waiting, bringing relief

Sultanpur News: वर्षों के इंतजार के बाद खुले दो रेलवे फाटक, मिली राहत

Tue, 09 Jun 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two railway crossings opened after years of waiting, bringing relief
अलीगंज के खड़सा में संचालित हुआ रेलवे फाटक। स्रोत-ग्रामीण
अलीगंज। लंबे समय से बंद पड़े दो रेलवे फाटकों को रेलवे प्रशासन ने फिर संचालित कर दिया है। क्षेत्र के करीब 12 गांवों की आठ से 10 हजार आबादी को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शिवनगर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित घुप्पा पांडेय का पुरवा रेलवे फाटक संख्या 96सी और खड़सा स्थित फाटक संख्या 97सी को रेलवे ने कई वर्ष पहले बंद कर दिया था। विभाग ने इसके पीछे कर्मचारियों की कमी और सुरक्षा संबंधी कारण बताए थे। फाटक बंद होने से सरैया, पूरे घुप्पा, खड़सा, पूरे भुलई समेत आसपास के करीब 12 गांवों के लोगों को लखनऊ-वाराणसी हाईवे, बाजार और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से दोनों फाटक खुलवाने की मांग कर रहे थे। लंभुआ के पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क कर फाटक खोलने की आवश्यकता बताई। ग्रामीणों और देवमणि द्विवेदी के प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने दोनों फाटक पुनः खोल दिए। फाटक संचालित होने से क्षेत्र के आवागमन, व्यापार और शिक्षा संबंधी गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed