Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car and bike collide; three injured, including a father and son

Sultanpur News: कार व बाइक की भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन जख्मी

Thu, 12 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collide; three injured, including a father and son
जयसिंहपुर। बिरसिंहपुर मार्ग पर नुमाएं गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत होने से बाइक सवार मोतिगरपुर के बाघसराय निवासी हसन रजा (35), बेटे फैजान अली (18) व गंगेव निवासी चांद बाबू (18) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश शासन लिखी कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना बुधवार दोपहर 12 बजे हुई। मोतिगरपुर के बाघसराय निवासी मोहम्मद इदरीस बुधवार सुबह अपने पुत्र हसन रजा व पौत्र फैजान के साथ जयसिंहपुर के गंगेव गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचे थे। इदरीस रुक गए, जबकि हसन रजा अपने पुत्र फैजान अली और गंगेव निवासी चांद बाबू के साथ बाइक से बहरी गांव अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बाइक फैजान चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। जयसिंहपुर-बिरसिंहपुर मार्ग पर नुमाएं गांव के पास कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक जिस कार से बाइक की भिड़ंत हुई है, उसमें लाल व नीले रंग की बत्ती लगी थी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक राय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार उत्तर प्रदेश सचिवालय में किसी विभाग की बताई जा रही है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वाहन व चालक के संबंध में पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed