{"_id":"5e73a9558ebc3e77b1073fd6","slug":"two-people-arrived-from-saudi-arabia-found-normal-during-investigation-sultanpur-news-lko514394216","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से पहुंचे दो लोग जांच में मिले सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से पहुंचे दो लोग जांच में मिले सामान्य
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सऊदी अरब से घर पहुंचे दो युवकों की बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच में दोनों युवक सामान्य पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ ग्रामीणों में मास्क बांटे हैं।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने सीएचसी मोतिगरपुर की स्वास्थ्य टीम को सूचना दी कि मोतिगरपुर ब्लॉक के मैनेपारा गांव के तकियवा पुरवा में एक युवक विदेश से आया है, जबकि दूसरी सूचना पारसपट्टी गांव की आशा बहू ने देते हुए बताया कि एक व्यक्ति गांव में हाल ही में विदेश से आया है।
सूचना मिलते ही सीएचसी मोतिगरपुर की स्वास्थ्य टीम डॉ. अकील अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह, अजय कुमार मिश्र व फार्मासिस्ट अतुल कुमार मिश्र, एलटी उदय सिंह के साथ इन दोनों के घर पहुंच गई। सत्यदेव सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का मुंबई एयरपोर्ट पर परीक्षण हुआ था। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी में भी खांसी, जुकाम, बुखार का कोई भी लक्षण नहीं है।