{"_id":"596ce62b4f1c1bf51d8b479f","slug":"two-more-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज
Amarujala Bureau
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा लापरवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के दो नए मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डेंगू से पीड़ित अब तक पांच मरीज पाए जा चुके हैं। डेंगू की दस्तक के बावजूद स्वास्थ्य महकमा और नगर पालिका परिषद साफ-सफाई व दवा के छिड़काव को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
कुड़वार ब्लॉक के भड़रा गांव निवासी दिग्विजय सिंह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा था। इसी ब्लॉक के सरकंडेडीह शाहपुर निवासी रजनीश भी बुखार से पीड़ित थे। रजनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेंगू की जांच के लिए इनके रक्त का नमूना एलाइजा टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया था। दोनों की जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो डेंगू से पीड़ित अब तक पांच मरीजों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
कराया जा रहा दवा का छिड़काव : सीएमओ
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू के मरीज जहां भी मिल रहे हैं वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से भी दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए, जिससे मच्छर नालियों में पनप न सकें।
विज्ञापन