फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two fake police constable arrested

सिपाही बन कर अवैध वसूली कर रहे दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two fake police constable arrested
6. सुल्तानपुर में पकड़ा गया फर्जी सिपाही अभिषेक व जीशान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर में पटरी गुमटी दुकानदारों के साथ ही सड़क किनारे ठेला लगाकर दुकान करने वाले लोगों से वसूली कर रहे दो फर्जी सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तीन फर्जी पुलिस का परिचय पत्र, दो फर्जी आधार कार्ड के साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से पुलिस की हूटर लगी एक बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

एएसपी विपुल श्रीवास्तव को शुक्रवार को सूचना मिली कि शहर में दो सिपाही इन दिनों पटरी गुमटी दुकान और ठेले वालों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक राम किशोर रावत और उपनिरीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त टीम बनाकर जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान गठित टीम ने शहर के आवास विकास कॉलोनी के पास से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों की पहचान अभिषेक कुमार पांडेय निवासी सोमेश्वर पट्टी देवचंद्रपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर और जीशान अहमद निवासी 1031 अन्नु चौराहा थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन फर्जी पुलिस का परिचय पत्र, दो फर्जी आधार कार्ड, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में जीशान अहमद ने बताया कि वह अभिषेक के साथ रहता है और फर्जी सिपाही बनकर दोनों अवैध वसूली करते हैं।

वहीं, अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि वे दोनों ठेले/ मजदूरों से अवैध वसूली करते हैं, जिससे उनका खर्च चलता है। अभिषेक के पास से पुलिस ने एक सफेद मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसमें हूटर भी लगा था। एएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed