{"_id":"5f453e048ebc3e3cb75e59ad","slug":"two-died-from-corona-sultanpur-news-lko5368159187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक कोषाधिकारी समेत दो की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक कोषाधिकारी समेत दो की कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कोषागार के सहायक कोषाधिकारी समेत दो की मौत हो गई। सहायक कोषाधिकारी के मौत की सूचना पर विभागों में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। इस बीच तीन दिनों में पुलिस लाइंस के आरआई व सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक समेत 66 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को अलग-अलग जगहों पर भर्ती कराया गया है। डीएम ने संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का निर्देश दिया है।
पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कोषागार के सहायक कोषाधिकारी अरविंद खरे की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अरविंद खरे शुगर व हाई ब्लड प्रेशर के भी मरीज थे।
उनकी मौत की सूचना मिलते ही अधिकारियों में शोक छा गया। अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। इसके साथ ही गोसाईगंज के मूंगर गांव निवासी एक प्रौढ़ की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रौढ़ टीबी रोग से भी ग्रसित था। दो की मौत से जिले में मृतकों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन
इस बीच जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों में जिले में 66 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती ने रविवार व सोमवार की बैठक में इसकी जानकारी दी है। डीएम सी. इंदुमती ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में बताया कि सोमवार को लैब व अन्य जांच में 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने सोमवार को पाए गए मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए चिकित्साधिकारियों को कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन, एल-वन, एल-टू व एल-थ्री हॉस्पिटल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। रविवार को पाए गए 18 कोरोना संक्रमितों को भी डीएम ने मरीजों के स्वास्थ्य के मुताबिक विभिन्न जगहों पर भर्ती कराने का निर्देश दिया था। दो दिनों में 35 मरीज मिलने के बाद मंगलवार की शाम को डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने मंगलवार को मिले 31 संक्रमितों की रिपोर्ट जारी की।
संक्रमितों में पुलिस लांइस के आरआई, सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक भी शामिल हैं। मंगलवार को लैब, एंटीजन टेस्ट, पोर्टल पर अंकित मरीज व ट्रूनेट जांच में 31 मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 1831 हो गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी की ओर जारी रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1831 दर्शाई गई है।