फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two daughters won gold and silver medals in state-level hockey.

Sultanpur News: दो बेटियों ने राज्य स्तरीय हॉकी में जीते स्वर्ण व रजत पदक

Mon, 21 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two daughters won gold and silver medals in state-level hockey.
सुल्तानपुर। रामपुर में 16 से 19 सितंबर तक हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इनमें स्वाती पुत्री प्रदीप कुमार ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जबकि स्वाती पुत्री पंकज ने स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों को यूपी टीम के हॉकी कोच एवं क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने प्रशिक्षित किया था। प्रारंभिक शिक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर ब्लॉक भदैया से हुई, जहां सहायक अध्यापक मुनेंद्र मिश्र ने मार्गदर्शन दिया। स्वाती पुत्री प्रदीप कुमार ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने यहीं से विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य स्तर तक का सफर तय किया। खेल प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया और क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


स्वाती पुत्री पंकज का चयन इसी वर्ष स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने वहां से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अयोध्या मंडल से मात खाने के बाद उपविजेता का गौरव प्राप्त किया। सहायक अध्यापक मुनेंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को लगातार स्टेडियम भेजकर प्रशिक्षित कोच से अभ्यास कराया गया। इसी लगन का परिणाम रहा कि स्वाती पुत्री प्रदीप कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। वहीं, स्वाती पुत्री पंकज का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed