{"_id":"687db63b8c29836727086e8f","slug":"two-criminals-were-injured-in-shootout-with-police-in-sultanpur-they-had-gone-out-to-kill-someone-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; किसी की हत्या को अंजाम देने निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; किसी की हत्या को अंजाम देने निकले थे
Mon, 21 Jul 2025 09:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। ये किसी की हत्या को अंजाम देने निकले थे। रास्ते में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से असलहा, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास हुई। कार्रवाई दोस्तपुर और मोतिगरपुर थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मोतिगरपुर-दोस्तपुर रोड पर सुरहुरपुर गांव के पास घेराबंदी की। इसी समय मोतिगरपुर की तरफ से बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने गोली चला दी।
विज्ञापन
हत्या की वारदात को अंजाम देने निकले थे
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि, तीसरा भागने में सफल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बदमाशों को सीएचसी कादीपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के लिए रेफर किया गया है। ये दोनों बदमाश रविवार की तड़के पुलिस से बचकर भाग निकले थे। किसी की हत्या की वारदात को अंजाम देने निकले थे।
विज्ञापन