फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two bridges of Gomti made of 32 crores dedicated to the public

32 करोड़ से बने गोमती के दो सेतु जनता को समर्पित

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two bridges of Gomti made of 32 crores dedicated to the public
सुल्तानपुर। गोमती नदी के घाट पर करीब 32 करोड़ रुपये से बने दो सेतु जनता को समर्पित कर दिए गए। उपमुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रिमोट से दोनों सेतुओं का लोकार्पण कर दिया। दोनों सेतुओं का लोकार्पण होने से हजारों लोगों की आवाजाही आसान हो गई है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष से निर्माणाधीन कादीपुर तहसील क्षेत्र के छोर पर गोमती नदी के इमिलिया घाट का सेतु का कार्य पूरा हो गया था। लगभग 15 करोड़ एक लाख 38 हजार रुपये से निर्मित तकरीबन 179 मीटर लंबे सेतु के लोकार्पण का इंतजार था।
विज्ञापन

इमिलिया घाट का सेतु जिले से प्रतापगढ़ जनपद के हिस्से को जोड़ता है। सेतु का निर्माण होने से दोनों जनपदों के पूर्वी छोर के हजारों लोगों की आवाजाही आसान हो गई। प्रतापगढ़ के अतिरिक्त इस मार्ग से जौनपुर जनपद जाने की भी सुविधा मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईंगंज से कमनगढ़ के रास्ते गोमती नदी के सिरवारा घाट पर बने सेतु का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। करीब 16 करोड़ 90 लाख, 47 हजार की लागत से बने तकरीबन 181 मीटर लंबे सेतु का भी डिप्टी सीएम ने मंगलवार देर शाम रिमोट से जनता को समर्पित कर दिया। इस सेतु का निर्माण पूरा होने से गोसाईंगंज से कमनगढ़ मार्ग पर सीधे आवाजाही आसान हो गई।

दोनों सेतु का कार्य पूरा होने से लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल गई है। अभी तक लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। डिप्टी सीएम के लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, विधायक सूर्यभान सिंह भी मौजूद रहे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों सेतुओं का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो गया था। सिर्फ लोकार्पण का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed