फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two BJP leaders in crowd, case reaches police

Sultanpur News: भाजपा के दो नेता भिड़े, पुलिस तक पहुंचा मामला

Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two BJP leaders in crowd, case reaches police
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सोशल साइट्स पर कई दिनों से चल रही बदजुबानी ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गए। एक ही गांव के निवासी एक नेता ने सामाजिक रूप से अपमानित करने व दूसरे ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जमखुरी निवासी पूर्व मंडल मंत्री युवा मोर्चा कृष्ण कुमार सिंह के मुताबिक, गांव के संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। उधर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सिंह बबलू के मुताबिक, कृष्ण कुमार सिंह सामाजिक रूप से अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कई दिनों से सोशल साइट्स पर बगैर किसी का नाम लिखे आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थी। कृष्ण कुमार सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत की है कि थाने में तहरीर देने पर प्रभारी निरीक्षक सुलह का दबाव बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed