{"_id":"6a87492406cfde61240f85ee","slug":"truck-stuck-on-diversion-route-traffic-jam-lasted-two-hours-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-163277-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डायवर्जन मार्ग पर फंसा ट्रक, दो घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डायवर्जन मार्ग पर फंसा ट्रक, दो घंटे लगा रहा जाम
Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला के बूढ़ापुर मार्ग पर लगा जाम। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकला। इब्राहिमपुर-सूरापुर मार्ग पर बूढ़ापुर में निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्जन मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रक फंस गया। इससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इब्राहिमपुर-सूरापुर सड़क मार्ग पर बूढ़ापुर में चल रहे पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान बगल से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिस पर एक बार में एक ही चार पहिया वाहन जा सकता है। मार्ग पर मंगलवार सुबह एक ट्रेलर खराब हो गया था। ट्रेलर को निकालते समय मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बुधवार दोपहर में 12 बजे डायवर्जन मार्ग बीच में पानी के बहाव से कट गया, जिस कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन रुक गया था। यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था।
बृहस्पतिवार को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो जेसीबी से मिट्टी हटाकर किसी तरह ट्रक को निकाला गया और मार्ग को दोबारा मिट्टी डालकर ठीक किया गया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था ठीक हो पाई। जाम के कारण बड़े वाहन चालक काफी परेशान नजर आए।