फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck fell on crossing, trains delay

ट्रक पलटने से दो घंटे रेल यातायात बाधित

Mon, 29 Jun 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 29 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग स्थित 95 बी  सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सोमवार सुबह गिट्टी लदा एक ट्रक अचानक ट्रैक पर ही पलट गया। ट्रक पलटने से रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे बाद ट्रैक खाली हो सका। इस बीच चार ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर ताला और अंतू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित 95बी सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सोमवार सुबह करीब 8.15 बजे गिट्टी लदी ट्रक संख्या- यूपी 70 एटी- 8497 का एक चक्का सड़क पर धंसने लगा। चक्का धंसते देख चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ाकर उसे निकालने की कोशिश की। इसी बीच ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही पलट गया। ट्रैक पर ट्रक पलटने से लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम लखनऊ को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। इसी बीच वहां से गुजर रही एक जेसीबी की मदद से घंटों मशक्कत के बाद 10.18 बजे ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। कंट्रोल के निर्देश पर दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस को मिसरौली रेलवे स्टेशन पर, वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को अंतू, भोपाल से प्रतापगढ़ जा रही भोपाल एक्सप्रेस को अमेठी व प्रतापगढ़ से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन को सहजीपुर हॉल्ट पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन


ट्रैक जाम होने से ढ़कवा-जगदीशपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर प्रतापगढ़ व अमेठी की ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैक खाली होने के बाद पहले ट्रेनें चलाई गईं। उसके बाद फाटक खोला गया। पहले वाहन निकालने के फेर में भीषण जाम लग गया। जाम से लोगों को काफी परेशानियां उटानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक पलटने से रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेन से काफी संख्या में लोग ड्यूटी करने जाते हैं। ट्रेन लेट होने और बरसात के चलते कई लोग ड्यूटी पर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed