{"_id":"6b09d4307956a38e9d02aba5","slug":"unnati-processing-centers-will-be-opened-in-seven-development-blocks-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-170210-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात विकास खंडों में खुलेंगे उन्नति प्रोसेसिंग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात विकास खंडों में खुलेंगे उन्नति प्रोसेसिंग केंद्र
Sat, 28 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) जिले के सात और विकास खंडों में उन्नति प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित करेगा। इन केंद्रों पर मसाला, बेसन और दाल तैयार कर बाजार में बेची जाएगी। सातों केंद्र शुरू होने से करीब 50 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए महिलाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इससे पहले दूबेपुर विकास खंड के उतुरी में दाल, मसाला और बेसन तैयार करने का उद्यम संचालित है। इसी मॉडल पर अन्य विकास खंडों में भी कंपनी की तर्ज पर उद्यम स्थापित किए जाएंगे। एनआरएलएम निदेशालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। प्रत्येक केंद्र के संचालन के लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यमों का संचालन संकुल संगठन की देखरेख में होगा। इनमें काम करने वाली महिलाओं को कंपनी की ओर से मानदेय दिया जाएगा। उत्पादों की बिक्री के लिए ग्राम पंचायतवार समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उद्यम से होने वाली बचत को कारोबार के विस्तार में लगाया जाएगा। इससे महिलाओं को नियमित रोजगार मिलने के साथ समूहों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
इन विकास खंडों में खुलेंगे केंद्र
भदैंया, पीपी कमैचा, कुड़वार, बल्दीराय, धनपतगंज, दोस्तपुर और जयसिंहपुर में उन्नति प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित होंगे। एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि इन सात केंद्रों की स्थापना के बाद जिले के छह विकास खंडों में ऐसे उद्यम स्थापित करना शेष रह जाएगा।