{"_id":"6ab025d647ca878d160ef7a9","slug":"tribal-archery-competition-to-begin-on-october-30-preparations-underway-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165433-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वनवासी तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से , तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वनवासी तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से , तैयारियां शुरू
Sun, 20 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 27 वीं वनवासी तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक जिले में आयोजित होगी। तीन दिवसीय इस प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रतियोगिता के संचालन के लिए 40 सदस्यीय संचालन टोली का गठन किया गया है। संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। रविवार को सीताकुंड स्थित वनवासी छात्रावास में हुई बैठक की अध्यक्षता छात्रावास अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की। इस दौरान आयोजन, खिलाड़ियों की सहभागिता और चयन प्रक्रिया पर चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार किसी भी जनजाति का खिलाड़ी इसमें भाग ले सकता है। प्रतिभागी को अपना जाति प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी पात्र नहीं होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।