{"_id":"64c165a458e85fe5af073540","slug":"trial-for-hostel-from-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-959-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छात्रावास के लिए ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छात्रावास के लिए ट्रायल आज से
Wed, 26 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन 27 व 28 जुलाई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि ट्रायल सुबह सात बजे से होगा।
इसमें तैराकी (बालिका वर्ग), बैडमिंटन (बालिका वर्ग), बास्केटवाल (बालक/बालिका वर्ग), तीरंदाजी (बालक/बालिका वर्ग) का ट्रायल होगा। इसमें जिले के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसमें चयन के बाद ही खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा दी जाएगी। चयन खेल के आधार पर किया जाना है।