फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train schedule

एक सप्ताह पठानकोट कैंट तक चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस

Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
train schedule
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने छह से 13 सितंबर के बीच कई ट्रेनों की दूरी को गंतव्य स्टेशन से घटा दिया गया है। इस कड़ी में बेगमपुरा अप एक्सप्रेस छह से 12 सितंबर के बीच पठानकोट कैंट स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं, बेगमपुरा डाउन सात से 13 सितंबर के बीच पठानकोट स्टेशन से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से फिरोजपुर रेल मंडल में सितंबर माह के पहले पखवारे में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों की दूरी घटाकर उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार सितंबर माह में फिरोजपुर रेल मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (रेलपथ दोहरीकरण) का काम होगा। इस कार्य को लेकर रेलवे की ओर से वाराणसी से जम्मूतवी के बीच प्रतिदिन चलने वाली बेगमपुरा अप व डाउन एक्सप्रेस की दूरी को कुछ दिनों के लिए घटा दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन करीब सात दिनों तक दोनों दिशाओं में जम्मूतवी स्टेशन के स्थान पर पठानकोट कैंट स्टेशन तक किया जाएगा। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा अप एक्सप्रेस छह से 12 सितंबर के बीच पठानकोट कैंट स्टेशन तक जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन सात से 13 सितंबर के बीच पठानकोट कैंट स्टेशन से किया जाएगा। इन तिथियों में पठानकोट कैंट स्टेशन से जम्मूतवी स्टेशन तक जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन के स्थान पर दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने फिरोजपुर रेल मंडल में नॉन इंटरलाकिंग के कार्य को लेकर बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्टॉपेज पठानकोट कैंट तक किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed