फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train schedule

अग्निपथ के विरोध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
train schedule
सुल्तानपुर में रेलवे स्टेशन से युवाओं को हटाती जीआरपी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अग्निपथ योजना को लेकर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। बिहार रूट की फरक्का अप, श्रमजीवी अप, पटना-कोटा अप व पटना-इंदौर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कुंभ डाउन, हिमगिरि, अकाल तख्त डाउन एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। ट्रेनों के निरस्त व विलंब से चलने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। बवाल को देखते हुए बिहार रूट की ट्रेनों को सावधानी पूर्वक चलाया जा रहा है। रेलवे की ओर से उठाए गए कदम से ट्रेनों के संचालन में विलंब हो रहा है। शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-गया रेल मार्ग पर जाखिम स्टेशन के पास युवाओं ने सुबह ही ट्रैक जाम कर दिया। इस कारण कई ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-पटना मार्ग पर डुमरांव और कुल्हड़िया स्टेशन के पास ट्रैक जाम होने से ट्रेनों के पहिए थम गए। ट्रेनों के रोके जाने से पीडीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय) जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर दिन भर यात्रियों की भीड़ जमा रही। ट्रेनों के विलंब से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

माल्दाटाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस को बिहिया स्टेशन पर रोककर निरस्त कर दिया गया। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस को पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बाद सचिवालय हॉल्ट पर रोककर निरस्त कर दिया गया। वहीं पटना-इंदौर अप व पटना-कोटा अप एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त रहा। कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस भी तय समय से करीब चार घंटे लेट रही। अमृतसर से कोलकाता जाने वाली अकाल तख्त डाउन एक्सप्रेस चार घंटे और नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस को पांच घंटे विलंब से आरंभिक स्टेशन नई दिल्ली से रवाना किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बिहार में हुए बवाल से श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। अन्य कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर युवाओं से पूछताछ
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दिन भर जीआरपी व आरपीएफ सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही। जीआरपी व आरपीएफ ने रूट की ट्रेनों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर मौजूद युवाओं से पूछताछ करने के साथ उनकी तलाशी भी ली गई। जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेनों पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान उनके साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed