{"_id":"688bc8db3555e6e348046c60","slug":"traders-protest-against-power-cuts-and-proposed-rate-hike-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-138110-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली कटौती व प्रस्तावित बढ़ोतरी दर पर व्यापारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली कटौती व प्रस्तावित बढ़ोतरी दर पर व्यापारियों ने जताया विरोध
Fri, 01 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश में बिजली कटौती, विद्युत नियामक आयोग की ओर से प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी और ऊर्जा मंत्री के व्यापारियों के ऊपर टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध जताया है।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित विद्युत दर बढ़ने से मध्यम वर्ग और निम्न वर्गीय परिवारों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। गरीबी रेखा के नीचे आने वाले उपभोक्ता को तीन की जगह चार रुपए प्रति यूनिट बिल देना होगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री सतनाम सिंह बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष बैजनाथ कसौधन, जिला उपाध्यक्ष आत्मजीत सिंह टीटू, जिला मंत्री अजय सिंह फौजी, अजय वर्मा, शचींद्र शुक्ला मौजूद रहेे।