फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traders are facing losses due to closing of shops at 10 o'clock

Sultanpur News: 10 बजे दुकानें बंद कराने से हो रहा व्यापारियों का नुकसान

Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders are facing losses due to closing of shops at 10 o'clock
सुल्तानपुर। शहर में 10 बजे रात में पुलिस की ओर से दुकानें बंद कराए जाने से व्यवसाइयों ने भारी नुकसान बताया है। उनके पुलिस की इस आदेश से नाराजगी फैलने लगी है। इसे मनमाना आदेश बताते हुए व्यापारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि खासकर मेले के दौरान ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रतिक्रिया-1
विज्ञापन

होटल पर लोग 10 बजे के बाद ही भोजन करने आते हैं। काम करने वालों को पूरी सैलरी देनी पड़ रही है लेकिन 10 बजे होटल बंद होने से बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामला अधिकारियों तक ले जाया गया है लेकिन अधिकारियों ने दुर्गा पूजा मेले तक नियम लागू करने की बात कही है।- श्याम, होटल व्यवसाई बस स्टेशन।
विज्ञापन

प्रतिक्रिया-2
व्यापारियों ने 10 बजे रात में दुकानें बंद कराए जाने से बड़ा नुकसान बताया है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया गया है। संगठन के लोगों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यह पुलिस का मनमानी आदेश है। - हिमांशु मालवीय, प्रदेश मंत्री, हिमांशु मालवीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिक्रिया-3
शहर में साढ़े नौ बजे जो दुकानें बंद कराई जा रहीं वह गलत है। साढ़े नौ बजे से दुकानें बंद करने के लिए आठ बजे से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसमें व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। खासकर मेले के समय और नुकसान होगा। धंधा चौपट होता जा रहा है। - पल्लव खेतान, चौक व्यवसाई।
प्रतिक्रिया- 4
कम होंगी घटनाएं
विदेश में सात बजे ही दुकानें बंद हो जाती हैं। समय से दुकानें बंद होंगी तो शहर अनुशासित व व्यवस्थित होगा। घटनाएं कम होंगी। हालांकि होटल का संचालन 11 बजे तक होना चाहिए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। डॉ. आरए वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष।


सुरक्षा की दृष्टि से आठ बजे दुकानें बंद कराई जानी चाहिए। इसके बाद भी मेरी तरफ से 10 बजे तक छूट दी गई है। यदि किसी व्यापारी को दिक्कत है तो वह मुझे जानकारी दे दे। उसी हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था करके दुकानों का संचालन कराया जाएगा। - सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed