{"_id":"65c7c379114c7d08910cb1e4","slug":"told-the-students-the-importance-of-yoga-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-109476-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व
Sun, 11 Feb 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। -संवाद
सुल्तानपुर। रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षित स्वयंसेवक मन, वचन एवं कर्म से राष्ट्रहित एवं सहायता की भावना से सदैव प्रेरित रहते हैं। ये बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहीं।
वह शनिवार को महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर शिविर के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण व स्काउट गीत के साथ शिविर का उद्घाटन किया। स्काउट जिला आयुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए रोवर्स रेंजर्स शिविर जरूरी है।
रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व सह प्रभारी डॉ. बीना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रों को प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नियम, उद्देश्य एवं झंडारोहण का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
जिला आयुक्त गाइड ज्योति सिंह व कांति सिंह ने पहले दिन बीपी सिक्स, योग और गांठ बांधने के बारे में जानकारी दी। शिविर में निपुण ट्रेनिंग से लौटे आयुष मिश्र, विशाल पांडेय, अश्विन गुप्ता, वैभव यादव, हर्षित गुप्त, शालिनी समेत महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. निशा सिंह ने शिविरार्थियों को शुभाशीष दिया। संचालन डॉ़. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया