{"_id":"64b978593af7135e0c04da76","slug":"thyroid-and-many-important-tests-stopped-for-six-years-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-673-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह साल से थायराइड व कई जरूरी जांचें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह साल से थायराइड व कई जरूरी जांचें बंद
Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में थायराइड समेत कई अन्य तरह की जांच की सुविधा नहीं है। इससे बाहर से जांच करवाने में मरीजों के तीमारदारों की जेब ढीली हो रही है।
जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद में वृद्धि हुई है। कुछ जांचें ऐसी हैं जिनकी सुविधा यहां की पैथोलॉजी में नहीं हैं। इनमें थायराइड, एचबी-1 एसी, विटामिन बी-12, कैल्शियम, टिश्यू कल्चर, एंजाइम व ब्लड कल्चर की जांच शामिल हैं। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को बाहर का रुख करना पड़ता है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि छह सालों से अस्पताल में थायराइड समेत अन्य जांचें नहीं हो रही हैं। अब यह सुविधा किसी भी अस्पताल में नहीं है।