{"_id":"5eecdd868ebc3e42d214c4a8","slug":"three-youth-gang-raped-a-lonely-teenager-at-home-sultanpur-news-lko5267568176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंग रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंग रेप
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक हफ्ते पूर्व घर में किशोरी को अकेली पाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां जब घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है जबकि उसका पिता दिल्ली में काम करता है। पिछली 12 जून की रात में घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत गई थी। इस बीच गांव के ही दिनेश, प्रकाश और अनिल वहां पहुंच गए।
तीनों युवकों ने किशोरी को अकेली पाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता की मां खेत से घर पहुंची तो बेटी ने आपबीती सुनाई। मां ने घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे अपने पति को दी।
विज्ञापन
पीड़िता को लेकर उसकी मां जब भी कोतवाली जाने की कोशिश करती तो आरोपी उसे घेरकर धमकी देते थे। किसी तरह से बृहस्पतिवार को बेटी के साथ कोतवाली पहुंची मां ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दिनेश, प्रकाश और अ निल के खिलाफ सामूहिक दुराचार और जान से मारने की धमकी के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।