फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three teams formed in kidnapping of girl student, one in custody

Sultanpur News: छात्रा के अपहरण मामले में तीन टीमें गठित, एक हिरासत में

Sat, 08 Apr 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed in kidnapping of girl student, one in custody
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास व विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ जयसिंहपुर के नेतृत्व में टीम लगाई है। दूसरी तरफ 35 फीसदी झुलसी छात्रा का लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन





जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का 30 जनवरी 2023 को स्थानीय निवासी महावीर उर्फ बीरे अन्य लोगों की मदद से फुसलाकर गुजरात लेकर चला गया था। 28 मार्च को छात्रा के साथ महावीर और मकान मालिक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन




29 मार्च की सुबह छात्रा के पिता ने एसपी सोमेन बर्मा से मुलाकात कर पूरी घटना बताई थी। एसपी के आदेश पर पुलिस टीम गुजरात के सूरत स्थित एक हॉस्पिटल जाकर छात्रा को वापस लाई थी। छात्रा को लखनऊ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अपहरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम से अभद्रता भी की गई। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जयसिंहपुर के सेमरी चौकी इंचार्ज कृष्णकांत यादव शुक्रवार को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती छात्रा का बयान लेने गए थे। एसआई ने छात्रा का बयान लेने के साथ ही उसे दी जाने वाली चिकित्सीय सेवा के बारे में अस्पताल प्रशासन से बात भी की।


सीओ के नेतृत्व में गठित टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पीड़िता का इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर है।
-सोमेन बर्मा, एसपी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed