फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three pyres burnt simultaneously, people started crying

Sultanpur News: एक साथ तीन चिताएं जलीं, रो पड़े लोग

Thu, 25 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three pyres burnt simultaneously, people started crying
लंभुआ के अर्जुनपुर गांव में युवकों के अंतिम संस्कार के पहले लगी ग्रामीणों की भीड़।
लंभुआ। धरियामऊ हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों की चिताएं बुधवार को एक साथ तीर्थराज धोपाप में जलीं। कांपते हाथों से पिता और मौसा ने अपने लाडलों की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद ग्रामीण फफक पड़े। बीते सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई देते वक्त परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे। मंगलवार शाम सात बजे अर्जुनपुर गांव में तीन युवक आंनद, विक्रम व हिमांशु के शव पहुंचे तो गांव में माहौल बेहद गमगीन हो गया। गांव के रुदापुर (जिलवा) मोहल्ले में नजदीकी लोगों का जमावड़ा पहले से ही मौजूद रहा। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

कुछ रिश्तेदाराें के मुंबई से आने में देर होने से बुधवार को युवकों की अर्थी दिन में साढ़े 11 बजे उनके घरों से उठी। दो वाहनों से तीन दोस्तों के शव जब गांव से निकले तो महिलाओं व परिजनाें की चीखों से लोगों की आंखें छलक आई। गोमती नदी किनारे तीर्थराज धोपाप में तीनों की चिताएं अगल-बगल बनाई गई थीं। जहां विक्रम - आंनद की चिता को बीमार पिता गिरजा प्रसाद, तो हिमांशु की चिता को उनके मौसा राजकुमार ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। इस दौरान लोग युवकों को अंतिम विदाई देते वक्त फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने की मदद
लंभुआ। धरियामऊ हादसे में जान गवाने वाले युवकों के परिजन की मदद के लिए सत्तारूढ़ दल के अलावा समाजवादी पार्टी भी आगे आई है। सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने बुधवार को अर्जुनपुर गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने मृतक हिमांशु की मां शकुंतला को 50 हजार रुपये व विक्रम, आनंद के पिता गिरिजा प्रसाद व माता निर्मला को भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचे।

उन्होंने मौजूद प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी को लेखपाल के जरिये परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता के अभिलेख पूर्ण करने को कहा। त्वरित सहायता के तौर पर पीड़ित परिवार को राशन की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। भाजपा नेता विकास वर्मा ने पीड़ित परिवार को जल्द ही आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed