{"_id":"6043b1f48ebc3ee64703ac56","slug":"three-houses-caught-fire-women-burnt-sultanpur-news-lko5682493181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन कच्चे मकान जले, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन कच्चे मकान जले, महिला झुलसी
विज्ञापन
करौंदीकलां। क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव में शनिवार की सुबह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद कुमार के मकान के सामने स्थित छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इस दौरान छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को बचाने के लिए अरविंद की मां सीता देवी वहां पहुंच गईं। वे मवेशियों को खूंटे से खोलने लगीं।
इस बीच सीता देवी आग की चपेट में आकर झुलस गई जबकि तीन मवेशी भी घायल हो गए। आग से राजाराम व राम अजब का भी छप्पर जल गया। पीड़ितो के अनुसार आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।