{"_id":"605245818ebc3e5909626ee5","slug":"three-head-masters-suspended-in-negligence-sultanpur-news-lko5700751188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता के आरोप में तीन हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता के आरोप में तीन हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राज्य परियोजना निदेशालय की टीम के निरीक्षण में अनियमितता, अव्यवस्था व कार्य के प्रति लापरवाही मिलने के मामले में तीन हेडमास्टरों पर गाज गिरी है।
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट पर कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के दो जूनियर तथा एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
इसके पहले राज्य परियोजना निदेशालय की टीम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले भदैंया के कंपोजिट विद्यालय पखरौली के तीन शिक्षक निलंबित हो चुके हैं।
कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम में राज्य परियोजना निदेशालय की टीम ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। निरीक्षण में स्वेटर वितरण, जूता-मोजा वितरण, बैग वितरण कार्य अपूर्ण पाए गए थे। इनके वितरण की कार्रवाई रजिस्टर में खामियां पाई गई थीं।
विद्यालय के एक कमरे में सत्र 2018-19 की पुरानी पुस्तकें कबाड़ में पड़ी पाई गई थी। कंपोजिट धनराशि के उपयोग में भी अनियमितता पाई गई थी। कंपोजिट ग्रांट से मिली धनराशि से जो कार्य कराया गया था, वह संतोषजनक नहीं था।
विज्ञापन
कमरे में लगे प्लाई के दरवाजे टूट गए थे। किचेन गार्डन की स्थिति खराब पाई गई थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सावित्री देवी को निलंबित कर कूरेभार खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक शशि अस्थाना अनुपस्थित पाई गई थीं। सूचना मिलने पर 10 मिनट बाद विद्यालय में उपस्थित हुई थीं। बच्चों से जूता-मोजा, स्वेटर व किताबों के वितरण के संबंध में पूछताछ की गई थी। अधिकांश बच्चों ने बताया था कि जूते का साइज बड़ा है।
प्रधानाध्यापक ने जूतों के बदले जाने के लिए कोई पत्राचार नहीं किया था। इसके अलावा प्रधानाध्यापक की ओर से मोजे का भी वितरण नहीं किया गया था। बीएसए ने शशि अस्थाना को सस्पेंड करते हुए कूरेभार खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
इसी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझौवा में राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए थे। टीम के निरीक्षण में कंपोजिट ग्रांट में वित्तीय अनियमितता पाई गई थी।
तीन वर्षों में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से प्रधानाध्यापक की ओर से कोई काम नहीं कराया गया था। वर्ष 2020-21 में कंपोजिट ग्रांट की 25 हजार की धनराशि से मरम्मत का कार्य कराए जाने की सूचना हेडमास्टर की ओर से दी गई लेकिन प्रसाधन का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।
प्रसाधन में सीट व अधूरा गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिया गया। मामले में बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए दीवान सिंह ने प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार को निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय धनपतगंज से संबद्ध किया है।