{"_id":"5eeb95e48ebc3e42c8355904","slug":"three-arrest-sultanpur-news-lko5266026181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े प्रधान पति के तीन हत्या आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े प्रधान पति के तीन हत्या आरोपी
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। महराजगंज बाजार में बुधवार को हुई प्रधान पति की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, राइफल के साथ ही फरारी में शामिल एक एसयूवी भी बरामद की है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की प्रधान नफीसा बानो के पति मोइनुद्दीन और देवर नुरूद्दीन को बुधवार की सुबह महाराजगंज बाजार में मनियारपुर गांव निवासी इकबाल बाबू समेत अन्य लोगों ने गोली मार दी थी। हमले में मोइनुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि नुरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था।
गंभीर हालत में नुरूद्दीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। पुलिस ने मृतक मोइनुद्दीन के पिता मोहम्मद रमजान की तहरीर पर इकबाल बाबू समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय के साथ ही एसओजी प्रभारी अजय प्रताप यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसओ अरविंद पांडेय को सूचना मिली कि हत्या में शामिल इकबाल बाबू समेत तीन लोग एसयूवी पर बैठकर बाहर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसओ ने एसओजी प्रभारी अजय प्रताप से बात की। इसके बाद पुलिस और एसओजी ने हाईवे पर असरोगा के पास चेकिंग लगाकर सघन जांच शुरू की। इस बीच एक एसयूवी को पुलिस ने रोका तो उस पर सवार लोग कूदकर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ बालू, खुर्शीद आलम और गुलाम अस्तरी निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर, रायफल .315 बोर बरामद किया। एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।