{"_id":"610ad0d68ebc3e88c11ea7ab","slug":"three-arms-smugglers-arrested-in-encounter-sultanpur-news-lko5899258175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिये असलहों की तस्करी करने वाले शातिर बदमाशों से पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर भिटार से बरुआ दक्षिण तिराहे के पास निर्माणाधीन एक मकान में बुधवार को कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में छापा मार दिया।
पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग फरार हो गए जबकि पुलिस ने सैतापुर सराय गांव निवासी वीरू सरोज, मो. आरिफ व सोनबरसा गांव निवासी जय सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह काफी बड़ा है। गिरोह में शामिल सभी लोग फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से अवैध असलहों की बिक्री करते हैं। जो असलहे बेचे जाते हैं, वे प्रतापगढ़ जिले में सक्रिय लोग पहुंचाते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।