{"_id":"610197b98ebc3e5833776143","slug":"three-absconding-gangsters-arrested-sultanpur-news-lko588903057","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे तीन गैंगेस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहे तीन गैंगेस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को विशेष कोर्ट में पेश किया।
स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट/एडीजे पंचम अभय श्रीवास्तव ने तीनों आरोपियों को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामले में नामजद एआईएमआईएम नेता को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामला कुड़वार थाने के रायापुर मजरे सरैया पूरे बिसेन गांव से जुड़ा है।
12 जुलाई को कुड़वार थाने के तत्कालीन एसओ श्रीराम ने इसौली विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके रायापुर पूरे सरैया बिसेन गांव निवासी मो. दाउद खां, मो. आरिफ, सुलतान हुसैन, मो. अहमद खां उर्फ मुन्ने व मो. गिजाल के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने 14 जुलाई को गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी एआईएमआईएम नेता मो. दाउद खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना बंधुआकलां थाने की पुलिस कर रही है। बुधवार को बंधुआकलां थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने फरार चल रहे गैंग लीडर मो. आरिफ, मो. अहमद उर्फ मुन्ने व सुलतान हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग लीडर समेत तीनों आरोपियों को स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट/एडीजे पंचम अभय श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।