फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck rams into stationary bus; three passengers killed

Sultanpur News: खड़ी बस से टकराया ट्रक, तीन यात्रियों की मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into stationary bus; three passengers killed
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टेरी गांव के पास खड़ी बस का क्षतिग्रस्त पिछला हिस्सा। स्रोत- यूपीडा
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के टेरी गांव के पास बृहस्पतिवार भोर खड़ी निजी बस में पीछे से एक बेकाबू ट्रक टकरा गया। बस में 80 यात्री सवार थे, जिसमें बिहार के सुपौल, हेजा वसीपट्टी के श्यामलाल मंडल (28), मधेपुरा, कुमार खंड राहता लक्ष्मीपुर की किरन (50) व हरियाणा के गुरुग्राम, प्रेमपुरी के विनोद मंडल (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए। अयोध्या के कुमारगंज, पिठला अस्पताल से छह यात्रियों को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बस हरियाणा के गुरुग्राम से मधुबनी, बिहार जाने के लिए निकली थी। तभी सुबह करीब 05:20 बजे हादसा हो गया। टेरी के पास चालक बदलने के लिए बस रोकी गई थी। दुर्घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर के डुमरी मुसहरी की रेखा देवी (52), मधुबनी बिहार के कदमपुर, नगहैया के देव मुसाफिर (29), मधेपुरा कुमार खंड के राहता लक्ष्मीपुर के भीम कुमार (30), किरन (50), रामपुर, शंकरपुर के आकाश (19), मुजफ्फरपुर के उमरी मुसहरी के संजीत (18), खतियान कथैया के राजकुमार ठाकुर (32), मधुबनी, वसीपुर के सूरज मंडल (22), त्रिवेणीगंज के आशीष कुमार (20), सुपौल के श्यामलाल मंडल (28), पिपरा के सुशील (45), नीरज (17), कमलाघाट के नीतीश (18), समस्तीपुर, कल्याणपुर के वीरेंद्र कुमार चौधरी (18), मुजफ्फरपुर परसरा के रवि भूषण (35), प्रमोद कुमार (34), कुशीनगर के सिंध, रामकोला के दिनेश (26), पुत्र गोलू (09) व हरियाणा के गुरुग्राम, प्रेमपुरी के विनोद मंडल (50) घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में विनोद मंडल, श्यामलाल मंडल व किरन की मौत हो गई। घायलों को अयोध्या स्थित पिठला अस्पताल भेजा गया। रेखा, देव, भीम, संजीत, सुशील व आशीष को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed