फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The youth who came out of the house for employment went missing

रोजगार के लिए घर से निकला युवक लापता

Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The youth who came out of the house for employment went missing
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। घर से रोजगार के लिए तीन दिन पूर्व निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा पांडेय का पुरवा निवासी शोभनाथ चार जुलाई को करीब साढ़े बारह बजे घर से प्रयागराज जाने को कहकर निकला था। दिन में करीब ढाई बजे उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह सुल्तानपुर में प्रयागराज वाली बस पर बैठा है, बस तीन बजे खुलेगी।
विज्ञापन

उसके बाद से शोभनाथ का मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी परिवारीजनों का उससे संपर्क नहीं हो सका। अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए आरती ने बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल हीरा सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन का पता लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed