फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The workers' union will intensify the fight for workers' rights

Sultanpur News: श्रमिकों के हक की लड़ाई तेज करेगा मजदूर संघ

Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The workers' union will intensify the fight for workers' rights
सुल्तानपुर। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय के जिला आगमन पर बृहस्पतिवार को बलवंता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

बताया कि आगरा में हुई 175 वीं कार्य समिति की बैठक में 22 से 26 नवंबर तक लखनऊ में आंदोलन का निर्णय लिया गया है। सोनभद्र के चुरक सीमेंट कारखाने के करीब 300 श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने और कारखाना बंद होने का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का अब तक सेटलमेंट नहीं हुआ है। बैठक में दैनिक वेतनभोगी व सफाई कर्मचारियों के संगठन निर्माण, बैंक खाते खुलवाने, सदस्यता बढ़ाने और धन संग्रह पर चर्चा हुई। इस मौके पर दिनेश शुक्ल, दीपक मिश्र, शशांक मोहन शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed