{"_id":"5f774bbc8ebc3e9bfe29d1b9","slug":"the-supporters-kept-silence-in-front-of-the-statue-of-the-father-of-the-nation-sultanpur-news-lko5431734104","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सपाइयों ने रखा दो घंटे का मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सपाइयों ने रखा दो घंटे का मौन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाथरस, बलरामपुर रेपकांड के साथ ही किसान विरोधी बिल के विरोध में शुक्रवार को सपाइयों ने सुपर मार्केट में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन रखा। करीब दो घंटे चले मौन व्रत के बाद सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कोई सुरक्षित नहीं है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शहर के सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंच गए। सपाइयों ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन रखा।
करीब दो घंटे तक चले मौन व्रत के बाद सपाइयों ने कहा कि प्रदेश में अराजकता, अपराध का माहौल है। सरकारी प्रतिष्ठानों का निजीकरण किया जा रहा है। किसान बिल से किसानों की कमर टूट जाएगी। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। सपा नेताओं ने कहा कि जनता सब देख रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां, सपा जिला महासचिव सलाहुद्दीन, मोहम्मद अहमद, धर्मेंद्र चौधरी, गौरव मिश्रा, सुनील अग्रहरि, दिनेश चौरसिया, ज्ञान प्रकाश यादव, सोनू मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।