{"_id":"68ebfa1f69b872ab740e79f5","slug":"the-roof-of-the-bridge-built-on-the-railway-crossing-on-tanda-banda-highway-collapsed-risking-an-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-142541-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग पर बने पुल की छत टूटी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग पर बने पुल की छत टूटी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के ज्वाइंटर के पास क्षतिग्रस्त पुल की छत।
- फोटो : लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के ज्वाइंटर के पास क्षतिग्रस्त पुल की छत।
भदैंया। टांडा-बांदा हाईवे पर लोहरामऊ के पास रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज (आरओबी) के जॉइंटर के पास की छत फिर टूट गई है। गड्ढा बनने से सरिया बाहर आ गया है। भारी वाहनों के गुजरते समय ब्रिज में कंपन होने लगा है।
वाहनों की रफ्तार से टूटे हिस्से का दायरा बढ़ता जा रहा है। इससे खासकर रात में खतरे की आशंका बढ़ गई है।
टांडा-बांदा हाईवे का ओवरब्रिज अयोध्या-प्रयागराज हाईवे को भी जोड़ता है। दोनों मार्गों का एक ही ओवरब्रिज है। इसके चलते आरोबी पर पर वाहनों की संख्या भी अधिक रहती है। पिछले कई दिनों से जॉइंटर के पास लगे दो गार्डर से सटी पुल की टूटी छत का दायरा रविवार को और बढ़ गया।
भारी वाहनों के गुजरने से इसमें तीन बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। खासकर रात में ध्यान नहीं दे पाने वाले वाहनों के तेज गति से गुजरते समय ब्रिज हिलने लगा है। इससे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान खतरा बढ़ता जा रहा है।