फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The number of children falling ill due to cold, cough and fever has increased.

Sultanpur News: सर्दी, जुकाम व बुखार से बढ़ी बीमार बच्चों की संख्या

Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The number of children falling ill due to cold, cough and fever has increased.
बाल रोग विभाग में ओपीडी के सामने लगी भीड़। 
सुल्तानपुर। सर्दी बढ़ने के साथ बच्चे जुकाम, बुखार और एलर्जी की चपेट में आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में संचालित बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 170-200 मरीज आ रही हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक 170 बीमार बच्चे आए, जिसमें ज्यादातर जुकाम-बुखार व सर्दी से परेशान रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि ठंड व प्रदूषण बच्चों के फेफड़ों पर असर डाल रहा है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी के मामले सामने आ रहे हैं। इन दिनों सुबह-शाम सर्दी व दिन में धूप होने से शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव रहता है। इससे अस्थमा, सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर, छोटे बच्चों और शिशुओं में सर्दी-खांसी जैसे मामूली लक्षणों की अनदेखी करने से बीमारी निमोनिया में बदल रही है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन में बरतें सावधानी
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस महिला व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके यादव ने बताया कि बच्चों में खांसी, बुखार, ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के अलावा मतली, उल्टी और दस्त निमोनिया के लक्षण हैं। बच्चों में इन लक्षणों के दिखते ही चिकित्सक से संपर्क करें। इससे बचाव के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, पौष्टिक भोजन दें, अदरक, तुलसी और शहद का काढ़ा भी पिला सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ जैसे पानी और जूस पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed