फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Minister held a public meeting and interacted with the villagers

Sultanpur News: मंत्री ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद

Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Minister held a public meeting and interacted with the villagers
भदैंया। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार शाम पन्नाटिकरी गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया, गर्भवती ममता और खुशबू की गोदभराई की और बच्चों कीर्ति व नीरज का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बताया कि पन्नाटिकरी गांव में 59 प्रधानमंत्री आवास और पांच मुख्यमंत्री आवास सहित कुल 109 आवास बनकर तैयार हैं। मंत्री ने अधिकारियों को शेष 159 आयुष्मान कार्ड 15 से 20 दिन में बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जलजीवन मिशन और गरीब कल्याण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने विभागवार सभी योजनाओं की समीक्षा के बाद जनता से सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से भी लोगों को सहयोग मिलता है। उन्होंने लंभुआ विधायक सीताराम से सहयोग राशि के बारे में पूछा, लेकिन वह जानकारी नहीं दे पाए। इस मौके पर डीडीओ गजेंद्र तिवारी, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव दयाल शुक्ला, बीडीओ नीलिमा गुप्ता, एडीओ नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित मीडिया संवाद में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed