{"_id":"61bf6e532187557aa53b0d94","slug":"the-fire-broke-out-in-the-thatch-the-old-woman-burnt-alive-sultanpur-news-lko609601133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग, जिंदा जली वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग, जिंदा जली वृद्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बगिया गांव में शनिवार की रात घर के बाहर छप्पर के ओसारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छप्पर के नीचे सो रही बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो चुकी थी। घर के अंदर फंसे बहू और बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव की रहने वाली जुगरा देवी (70) पत्नी स्व. भभूति का बेटा संजय दिल्ली में काम करता है। जुगरा घर पर संजय की पत्नी व बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार की रात जुगरा घर के बाहर छप्पर के ओसारे के नीचे सो रही थी, जबकि बहू और बच्चे घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों से घिरा पूरा छप्पर जुगरा पर गिर पड़ा।
चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस बीच जुगरा की झुलसने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घर के अंदर फंसे बहू और बच्चों को बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है।