फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The department suppressed seven crore rupees and abandoned the work on the bridge route

Sultanpur News: विभाग ने सात करोड़ दबाया, पुल के मार्ग का काम छोड़ा

Mon, 02 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The department suppressed seven crore rupees and abandoned the work on the bridge route
शहर के पास गोमती नदी के अमिलिया खुर्द घाट के लिए बने पुल का निर्माणाधीन पहुंच मार्ग। संवाद
सुल्तानपुर। गोमती नदी के अमिलिया खुर्द घाट पर बने पुल के करीब 500 मीटर पहुंच मार्ग का सात करोड़ रुपया पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड दबाकर बैठ गया। करीब डेढ़ साल पहले पुल तैयार होने के बाद भी विभाग दोनों तरफ के पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं करा सका। प्रशासन के दबाव पर विभाग ने गिट्टी की कुटाई करके मार्ग के काम को छोड़ दिया है। मार्ग नहीं बनने से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता रामजी गुप्ता दावा कर रहे हैं कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा करा दिया जाएगा। इंजीनियरों के बदलने से काम रुका था। इस समय काम चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के बाईपास के रूप में दूबेपुर के अमिलिया खुर्द घाट पर पुल निर्माण के लिए शासन ने करीब 15 साल पहले स्वीकृति दी थी। प्रशासन की ओर से शिकंजा कसे जाने पर सेतु निगम ने करीब 14 करोड़ रुपये से नवंबर 2024 में पुल का निर्माण कराकर हस्तांरित कर दिया। शासन ने पुल के साथ ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को पुल के दोनों तरफ पहुंच मार्ग बनाने के लिए करीब सात करोड़ रुपये आवंटित किया था। पीडब्ल्यूडी ने शुरुआती दौर में कूरेभार व कटावा मार्ग से दोनों तरफ करीब एक-एक किमी सड़क बनाकर पुल के पास दोनों तरफ करीब 500 मीटर का कार्य छोड़ दिया। पुल निर्माण के बाद प्रशासन के शिकंजा कसने पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने अधूरे मार्ग पर गिट्टी व मिट्टी की कुटाई करके छह माह पहले कार्य बंद कर दिया। इसके बाद आज तक पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाईपास की योजना साबित हो रही बेकार
अमिलिया खुर्द घाट पुल का पहुंच मार्ग नहीं बनने से बाईपास की योजना बेकार साबित हो रही है। कुड़वार व शहर से कूरेभार की तरफ से जाने वाले लोगों को शहर होकर आना-जाना पड़ रहा है। दोनों तरफ के लोगों की आवाजाही से शहर में जाम की समस्या और बढ़ जा रही है। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed