{"_id":"5ea5dd078ebc3e909f68e589","slug":"the-dead-body-of-a-youth-found-from-ainpur-double-canal-identified-sultanpur-news-lko5192463153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐनपुर डबल नहर से मिले युवक के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐनपुर डबल नहर से मिले युवक के शव की हुई पहचान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऐनपुर डबल नहर से बरामद युवक के शव की शिनाख्त रविवार को परिवारीजनों ने की है। मृतक युवक एक हफ्ते पूर्व अयोध्या जिले के अपने घर से लापता हुआ था।
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे रानीमऊ गांव निवासी श्यामलाल (26) पुत्र रामकैलाश 19 अप्रैल को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
पुलिस ने श्यामलाल की बहन बहन पुष्पा देवी पत्नी पवन कुमार निवासी हलीम नगर कोतवाली रुदौली की तहरीर पर पटरंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज की थी। इस बीच सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के ऐनपुर गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक डबल नहर से एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ था।
विज्ञापन
कूरेभार थाने की पुलिस ने वायरलेस के जरिए आस-पास के जिले में शव पाए जाने की सूचना भी प्रसारित कर दी थी। रविवार को पटरंगा थाने की पुलिस ने श्यामलाल के परिवारीजनों को एक शव पाए जाने की सूचना दी थी।
सूचना के बाद रविवार को श्यामलाल के परिवारीजन और हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष देव रावत कूरेभार थाने पहुंच गए। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त श्यामलाल के रूप में की। एसओ कूरेभार डीपी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।