{"_id":"6af75ed69c6c6f995801f8cd","slug":"the-court-has-sent-three-accused-including-the-victims-own-brother-to-jail-in-a-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169277-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हत्यारोपी सगे भाई सहित तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हत्यारोपी सगे भाई सहित तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमि विवाद में लाठी व धारदार हथियार से हमला कर कन्हैया लाल वर्मा की हत्या और उनके पुत्र को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप से जुड़े मामले में दो सगे भाई व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
अमेठी के राजूका पुरवा-नरैनी गांव की रहने वाली खुशबू वर्मा ने 10 नवंबर की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। उनके आरोप के मुताबिक भूमि विवाद में उनके गांव के ही आरोपी अभय शुक्ल उनके भाई विपुल, सह आरोपी संजय शुक्ल व महेंद्र शुक्ल ने लाठी व धारदार हथियार से उनके पति संतोष वर्मा व ससुर कन्हैया लाल वर्मा पर हमला कर दिया था। हमले में आई चोट की वजह से उनके ससुर की मौत हो गई थी। आरोपी महेंद्र शुक्ल व सह आरोपी सगे भाई अभिषेक शुक्ल व अभय शुक्ल को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।