{"_id":"66db8126076a92879a0b3dd4","slug":"the-caste-of-the-criminal-is-not-considered-in-the-action-taken-by-the-yogi-government-bhupendra-chaudhary-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-118552-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की कार्रवाई में नहीं देखी जाती अपराधी की जाति : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की कार्रवाई में नहीं देखी जाती अपराधी की जाति : भूपेंद्र चौधरी
Sat, 07 Sep 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सराफा डकैती कांड में बदमाश मंगेश यादव के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई को सराहा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें वोट बैंक के नाम पर अपराधियों को संरक्षण देती थीं, लेकिन योगी सरकार अपराधियों की संलिप्तता मिलते ही उन पर कार्रवाई कर रही है। उनकी जाति व धर्म नहीं देख रही।
प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को यहां पार्टी की सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुठभेड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर करारा प्रहार किया। बोले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अपराध के समूल नास की दिशा में आगे बढ़ रही है। पिछले सात सालों में सीएम के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हुई है। कार्रवाई में अपराधियों की जाति नहीं देखी जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्यों की सराहना की।
सदस्यता अभियान के क्रम में वह सदर विधायक राजप्रसाद व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा के साथ गड़ौली गांव पहुंचे। करीब 40 घरों में पहुंचकर लोगों का ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कोहड़ा गांव में पहुंचे। शाम को दूबेपुर ब्लॉक सभागार में प्रधानों, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लंभुआ के आनापुर गांव पहुंचकर विधायक सीताराम वर्मा की मौजूदगी में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, नपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, सुशील त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे।