फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tender process started for two-lane bridge over Gomati river, first installment released

Sultanpur News: गोमती नदी पर दो लेन पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, पहली किस्त जारी

Fri, 04 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tender process started for two-lane bridge over Gomati river, first installment released
सुल्तानपुर के गोलाघाट पर गोमती नदी का पुल बनाने के लिए चयनित स्थल।
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट के पास गोमती नदी पर 37 करोड़ रुपये से दो लेन पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होत ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

आएदिन लगने वाले जाम को देखते हुए शासन ने दो लेन पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। सेतु निगम की एजेंसी ने स्थल का जायजा लेते हुए निर्माण के मानचित्र को अंतिम रूप दे दिया है। अब निर्माण की हरी झंडी मिलने के बाद निगम मुख्यालय ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर और अनुबंध में करीब एक माह लगने की संभावना जताई जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही निष्प्रयोज्य व चालू पुल के बीच में दो लेन सेतु का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रोज करीब 10 हजार लोगों का हो रहा आवागमन
चालू पुल से 24 घंटे में हजारों लोगों के आवागमन होता है। दो व चार पहिया वाहन भी गुजरते हैं। सुबह-शाम वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग रहा है। समस्या बढ़ने पर यातायात पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। दो लेन के नए पुल निर्माण से गोलाघाट पर रोज लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पुल से निकास और पुराने से शहर में होगा प्रवेश
नए पुल निर्माण के बाद शहर से बाहर जाने वाले लोग गुजर सकेंगे। पुराने पुल से शहर में लोग प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेश और निकास का अलग-अलग पुल होने से गोलाघाट पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर के आगे टेढ़ुई तक जाम की समस्या दूर करने के लिए फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है। पुल और फोरलेन निर्माण से उत्तरी छोर पर टेढ़ुई तक जाम की समस्या दूर हो जाएगी।


13.70 करोड़ की पहली किस्त आवंटित
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कहा कि गोलाघाट पुल निर्माण के लिए 13.70 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में आवंटित हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed